अब झांसी को मिला वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन का नया नाम
30 Dec, 2021
702
संवाददाता/in24 न्यूज़।
खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी... इन पंक्तियों के माध्यम से भारत का जनमानस झांसी की रानी की शौर्यगाथा जानता है। अब झांसी स्टेशन का नाम परिवर्तित होकर उनके नाम पर हो गया है। उत्तरप्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन' कर दिया गया है। यूपी सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। झांसी स्टेशन का नाम परिवर्तित किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनापत्ति 24 नवंबर को मिलने के बाद यूपी सरकार ने नाम परिवर्तन करने की औपचारिक घोषणा कर दी थी। बता दें कि देश के अनेक स्थानों के नाम परिवर्तित किये गए हैं और उसी कड़ी में इसका नाम भी शामिल है।