Breaking News

उत्तर प्रदेश में सड़क किनारे मुर्गे-बकरे काटने वाली दुकानें पर लगी पाबंदी

22 Oct, 2019 3628
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई फरमान जारी किए हैं. यूपी सरकार के आदेश के अनुसार, दिवाली के दौरान सड़क किनारे मुर्गा-मीट की दुकानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले कई बड़े फैसले लिए हैं. सीएम योगी ने सड़क किनारे मुर्गा और मीट की दुकानों पर रोक लगाते हुए जुआ खेलने पर रासुका लगाने का आदेश दिया. इसके अलावा त्योहार के दौरान जुआ खेलने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ योगी सरकार ने लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी सख्ती दिखाई है.यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम, कमिश्नर, आईजी और डीआईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और त्योहार के समय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ये कड़े निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि 1990 से लेकर 2018 के बीच आतंकी घटनाओं में लिप्त रहने वाले या फिर परोक्ष-अपरोक्ष रूप से जुड़े रहने वाले व्यक्तियों का सोशल मीडिया चेक करें, अगर वे जेल से बाहर हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेंजे.गौरतलब है कि इससे पहले भी त्योहारों के मौके पर योगी सरकार की तरफ से मीट की दुकान सड़क किनारों से हटवाने का आदेश दिया जा चुका है. योगी सरकार हर बार की तरह इस बार भी दिवाली धूमधाम से मनाने की तैयारी में है. योगी आदित्यनाथ की सरकार इस बार भी अयोध्या में लाखों दिए जलाकर धूमधाम के साथ दिवाली मनाएगी. 2017 में योगी सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है.

अन्य खबरे