Breaking News

घाटकोपर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

03 Jan, 2022 839
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
ईशान्य मुंबई के अंतर्गत आने वाले घाटकोपर (ghatkopar) इलाके में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पर मौजूद एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग (fire) लग गई. बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी की दुकान में यह आग लगी है, वह झुग्गी बहुल (slum) इलाके के बीचों-बीच स्थित है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल (fire brigade) की लगभग 8 गाड़ियों और पानी के टैंकरों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और कुछ घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार उग्र होती आग पर काबू पा लिया। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
 
पुलिस, दमकल अधिकारी और बीएमसी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव में एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया था, लेकिन यह आग कैसे लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. आग लगने की यह घटना घाटकोपर के असल्फा के अंतर्गत आने वाले सुंदर बाग इलाके की है, जहां के डिसिल्वा परिसर में स्थित कबाड़ की दुकान में यह आग सुबह के समय 10 बजे के आसपास लगी, चूंकि कबाड़ की दुकान में ज्यादातर लकड़ी की सामग्रियां रखी गई थी, इसलिए देखते ही देखते आग फ़ैल गई लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने इस आग पर काबू पा लिया जिससे किसी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई.

अन्य खबरे