चांदीवली में बाल दिवस पर बच्चों का सम्मेलन
14 Nov, 2022
673
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाल दिवस के मौके पर चांदीवली के सफेद पूल स्थित ईडन हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज द्वारा आयोजित बाल सम्मेलन का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने किया। इस अवसर पर संस्थापक प्रो. रवि नायर, संध्या नायर, जगदीश कुंभार, रियाज मुल्ला मौजूद थे। 6 चरणों में आयोजित बाल संमेलन में बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की।