समुद्री लुटेरों ने किया 18 भारतीयों का अपहरण
05 Dec, 2019
1095
संवाददाता/in24 न्यूज़।
नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण करने की खबर है.समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय दूतावास ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया और बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम' ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं.तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन' पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया है.