Breaking News

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा की धूम, कई शहरों में शोभायात्रा का आयोजन

22 Mar, 2023 1204
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई   
  
   महाराष्ट्र में आज बड़े जोश और उत्‍साह के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में आयोजित श्री अम्बे माता शोभा यात्रा में शामिल हुए. वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, "कोविड-19 के बाद हम इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं, मैं सभी को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देता हूं." उधर, मुंबई में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मुंबा देवी मंदिर में पूजा आरती की गई. मुंबई, पुणे, नागपुर जैसे शहरों में गुड़ी पड़वा का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है. यह पर्व महाराष्ट्र में लोगों के लिए नए साल (Maharashtra New Year) की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा निकालते है, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. विशेषकर महिलाएं पारंपरिक पोशाक में महाराष्ट्रीयन नव वर्ष (Maharashtrian New Year) का जश्न मनाने के लिए शोभायात्रा में हिस्सा लेती हैं. इस तरह की शोभायात्रा मुंबई के कई हिस्सों में आयोजित की गई. 

अन्य खबरे