Breaking News

मुंबई की मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान बंद करने की मांग तेज

05 Apr, 2022 1017

संवाददाता/in24 न्यूज़ 
 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित कंबोज ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से मुलाकात की थी, जिसके बाद रमजान से पहले कई मौलानाओं के साथ मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने बैठक की.और इस बैठक में उन्होंने यह आदेश दिया कि अजान के समय लाउडस्पीकर का आवाज धीमी गति पर रखें, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण की समस्या न पैदा हो। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण भानुशाली ने साकीनाका इलाके की मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाने की मांग स्थानीय पुलिस स्टेशन से की.भाजपा युवा मोर्चा मुंबई महासचिव प्रवीण भानुशाली की अगुवाई में साकीनाका पुलिस स्टेशन में ध्वनि प्रदूषण फैला रहे मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है. जिसमें भानुशाली का कहना है कि साकीनाका इलाके में मस्जिदों में बजने वाले अजान से लोगो को जबरन ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. अगर इसे बंद नही किया गया तो वह भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ मस्ज़िद के बाहर अजान के बाहर जोरदार आवाज में हनुमान चालीसा बजायेंगे..  

अन्य खबरे