Breaking News

कोरोना में आई मामूली गिरावट

31 Jul, 2021 710

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट आई है। इस बीच शुक्रवार को 52 लाख 99 हजार 036 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 41,649 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 291 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है। सक्रिय मामले 3765 बढ़कर चार लाख 08 हजार 290 हो गए हैं। इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 810 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1062 घटकर 80871 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 7431 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6083319 हो गई है जबकि 231 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132566 हो गया है। बता दें कि केरल की स्थिति चिंताजनक है।

अन्य खबरे