Breaking News

केंद्रीय टीम ने किया जेके लॉन अस्पताल का दौरा।

05 Jan, 2020 995
संवाददाता/in24 न्यूज़
राजस्थान के कोटा शहर में जेके लॉन अस्पताल में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है.अस्पताल में शनिवार को तीन और बच्चों की मौत हो गई. इसके साथ ही मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा अब 110 पर जा पहुंचा है. शनिवार को केन्द्र से आई उच्च स्तरीय टीम ने अस्पताल का दौरा कर बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया.जेके लॉन अस्पताल में शनिवार को तीन और बच्चों की मौत के साथ ही एक बच्चे की मां की भी मौत हो गई थी. इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा. इससे पहले शुक्रवार रात को भी एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था. इससे गत 35 दिनों में अब तक मौत का आंकड़ा 110 पर जा पहुंचा है. इस बीच केन्द्र से आई उच्च स्तरीय टीम ने जेके लॉन अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. टीम ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर मौत के कारणों और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की. इस दौरान टीम ने अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती बच्चों, महिलाओं और उनके परिजनों से बातचीत कर डेथ ऑडिट रिपोर्ट तैयार की.केंद्र से आई टीम ने कोटा के चिकित्सा अधिकारियों को कई गांवों में भेजा और अस्पतालों की हालात की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. टीम मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर निजी अस्पतालों में भी गई और बच्चों के रेफर होने के कारणों की जानकारी ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर आई 10 सदस्यों वाली टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपा जाएगा

अन्य खबरे