फिल्म हनुमान अंश ने 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500 करोड़ की टॉक्सिक को किया पीछे
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और विश्व स्तर पर 75 करोड़ रुपये कमाने की राह पर है। गौरतलब है कि रिलीज के बाद फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आवारापन 2 और बंटवारा जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण फिल्म के लिए स्क्रीनों की संख्या 250 से घटकर 25 रह गई थी। इसके अलावा, पीवीआर और सिनेपोलिस जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाएं भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को तैयार नहीं थीं। हालांकि, इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही।
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक ने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक अभियान चलाया। तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों का दौरा किया और दर्शकों से बातचीत करके उनकी प्रतिक्रिया जानी। ये प्रयास सफल रहे। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण फिल्म के सिनेमाघरों की संख्या फिर से बढ़ने लगी। कम बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन अब निर्माताओं के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश अब वैश्विक रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता के बाद विशाल ने हिंदी फिल्म उद्योग के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में उन्हें फिल्म उद्योग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। हालांकि, टीम की कड़ी मेहनत, दर्शकों के प्यार और निरंतर प्रयासों ने फिल्म की किस्मत बदल दी। अब इस फिल्म की सफलता की कहानी और सफर को वैश्विक रिलीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारियां चल रही हैं।