भारत को जवाब देगा पाकिस्तान : इमरान
19 Feb, 2019
1308
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा तो पाकिस्तान शांत नहीं बैठेगा और वह भी जवाब देगा। दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत पुलवामा मामले में किसी तरह की जाँच करना चाहता है तो हम उसके लिए तैयार हैं. आनेवाले समय में चुनाव होनेवाले हैं, और इस मसले को लेकर वे चुनाव जीतने की मंशा भी बना रहे होंगे, मगर पाकिस्तान का मानना है कि कोई ऐसा कानून नहीं है जो ये इजाज़त दे कि किसी एक इंसान को टारगेट बनाया जाए.