Breaking News

मुंबई के बोरीवली में गिरा इमारत का बड़ा हिस्सा

28 Oct, 2022 673
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/बोरीवली 
 
   उत्तर मुंबई के अंतर्गत आने वाले बोरीवली (Borivali) इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वजीरा नाका (Wazira Naka) परिसर में स्थित एक तीन मंजिली इमारत का बड़ा हिस्सा भर भरा कर गिर पड़ा. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान बिल्डिंग के नीचे चार से पांच वाहन पार्क किये गए थे जो मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद राहत व बचाव कार्य की शुरुआत की गयी.          

अन्य खबरे