Breaking News

मुंबई मनपा ने 97 फीवर क्लीनिक शुरू किए

17 Apr, 2020 2416

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश के सबसे खूबसूरत महानगरों में से एक है मुंबई। यहां मुंबई महानगर पालिका ने आज दावा किया है कि शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या भले बढ़ी है लेकिन अभी तक सामुदायिक संक्रमण नहीं हो सका है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास जारी है। मुंबई मनपा के अनुसार शहर में 97 फीवर क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इनमें अब तक 3 हजार 585 लोगों की जांच की गई है। इनमें 912 लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए थे, केवल 5 लोगों में कोरोना पाया गया है। इन सभी 5 लोगों की हिस्ट्री विदेश से आए लोगों के साथ रहने की है। मुंबई महानगर पालिका की ओर से कोरोना के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है, इसलिए जरुरतमंद लोगों को इसके माध्यम से तत्काल मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। मुंबई मनपा के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ 0.54 लोगों में कोरोना का असर हुआ है, इसलिए अभी इसे सामुदायिक संक्रमण नहीं कहा जा सकता है। इसी प्रकार फोन पर ही लोगों को मेडिकल सलाह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सेवा का अब तक 6 हजार से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है, इनमें से सिर्फ 300 लोगों को मेडिकल जांच की सलाह दी गई है।

अन्य खबरे