Breaking News

पाकिस्तानी ड्रोन को खदेड़कर बीएसएफ ने 21 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

15 Apr, 2023 1114

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान (Pakistan) ने एकबार फिर अपना ड्रोन (drone) भारतीय सीमा में भेजा है। बॉर्डर पर अब हर दिन ड्रोन की गतिविधियां हो रही हैं। पिछली रात पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने एक बार फिर भारतीय सरहद में ड्रोन को भेजा। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ (BSF) पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने घुसपैठ करने वाले ड्रोन पर फायरिंग कर दी। तलाशी के दौरान जिला अमृतसर के पास खेत से 3 पैकेट बरामद किए गए। जिसमे लगभग 3.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कीमत 21 करोड़ बताई जा रही है। BSF के जवानों ने उसी समय इलाके को घेर लिया और सर्च शुरू कर दी गई। गांव बच्चीविंड के खेतों में खेप गिरी मिली। इसे काले रंग के डीजल ब्रैंड के बैग में डाल कर फेंका गया था। उसे खोला गया तो उसमें तीन पैकेट थे। जिनमें 3.2 किलोग्राम हेरोइन (heroin) थी। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पंजाब में अमृतसर (Amritsar) की सरहद पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने ड्रोन को वापस खदेड़ने में सफलता हासिल की है। सतर्कता के लिए सरहद पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इसे  पहले भी बीएसएफ ने ड्रोन के साथ हथियार बरामद की थी।

अन्य खबरे