Breaking News

मुंबई में गैरज़रूरी दुकानें भी बंद रहेंगी

06 May, 2020 246

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई में कोरोना वायरस ने तेजी से दस्तक दी. बावजूद इसके बहुत से लोग अबतक लॉकडाउन का मतलब समझते नहीं दिख रहे. देश में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य है। यहां पर लगातार संक्रमितों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका ने शहर में बंद में दी गई छूट को वापस लेने का निर्णय किया है। बीएमसी की ओर से रात जारी एक आदेश के अनुसार केवल किराने और दवा की दुकानों को छह मई से खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने और दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी उसे वापस लिया जाता है। इस आदेश में बीएमसी ने कहा कि उसे डर है कि कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की इजाजत से मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए शहर को दी गई रियायतें वापस ली जाती है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों सहित अनेक गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचने लगे।और सामाजिक दूरी जैसे महत्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन होते दिखाई दिया। बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस के 635 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 9,758 हो गयी, जबकि वायरस के कारण हुयी 26 मौतों के साथ इससे मरने वालों की संख्या 387 हो गयी है। बीएमसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अन्य खबरे