Breaking News

मुंबई में नया साल, बांद्रा वर्ली सी लिंक हुआ जगमग

01 Jan, 2022 852

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

मुंबई (mumbai) में नए साल का स्वागत आतिशबाजी, और रंग बिरंगी लेजर शो (laser show) के साथ किया गया. बांद्रा-वर्ली सी लिंक (bandra worli sea link) में लाइट और लेजर शो का आयोजन किया गया. बांद्रा-वर्ली सी लिंक रंग बिरंगी लेजर की लाइटों से सराबोर हो गया. इस लेजर शो को कई किलोमीटर दूर से भी आसानी से देखा जा सकता था. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी तरह के जश्न मनाने पर सरकार और प्रशासन ने रोक लगा रखी है, इसलिए लोग इस बार सार्वजनिक ठिकानों पर जश्न मनाते नहीं देखे गए, लेकिन जिस तरह से रंगों से सराबोर ये माहौल दिखाई दे रहा है उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले ही लोग जश्न मनाते नहीं दिखे मुंबई शहर में लेकिन ये रंगबिरंगी रौशनी बहुत कुछ बयां कर रही है कि मुंबई की सुंदरता और उसके निखरपन में कोई कमी नहीं है. मुंबई में कोरोना का प्रसार लगातार हो रहा है. प्रशासन द्वारा कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके बाद भी नए साल का स्वागत लोगों ने धूमधाम से किया। बांद्रा बांद्रा-वर्ली सी लिंक के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को भी लाइटों से सजाया गया.

अन्य खबरे