मुंबई मैराथन में हजारों लोगों ने लगाई दौड़
संवाददाता/in24 न्यूज़।
अब बात टाटा मुंबई मैराथन 2020 की, जिसके 17 वें संस्करण में लगभग 55000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है इनमें महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे शामिल थे जो हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए वहां पहुंचे थे।हाफ मैराथन सुबह 5:15 पर शुरू हुआ और 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ 10 किलोमीटर मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से हुई और हजारों लोगों ने शहर से होते हुए बांद्रा वर्ली सी लिंक मरीन ड्राइव महालक्ष्मी रेस कोर्स हाजी अली और पेडर रोड पर दौड़ लगाई इस मैराथन में भाग लेने वाले लोगों में अलग तरीके से उत्साह देखने को मिला क क आज सीएसटी के वहां हजारों की संख्या में लोग इस मुंबई मैराथन में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित दिखे। इस मैराथन में साफ-सफाई सबसे बड़ी चुनौती रहेगी मैराथन के सभी रूट्स पर साफ सफाई के लिए बीएमसी ने पूरी तैयारी कर रखी थी बीएमसी की तरफ से कचरा उठाने के लिए पांच गाड़ियों का इंतजाम किया गया था साथ ही साथ बीएमसी कर्मचारी एनजीओ और बाहर से लेबर बुलाए गए थे इसकेे अलावा इस दौरान एनजीओस के द्वारा कई ऐसे बच्चे की सहायता की जाती है जिसको उनकी जरूरत होती है मुंबई मैराथन में सुबह-सुबह ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी छगन भुजबल असलम शेख अभिनेता राहुल बोस टाइगर श्रॉफ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।