Breaking News

राजधानी दिल्ली में बरसी पहली बारिश

01 Mar, 2023 743
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में भीषण गर्मी को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को चेतावनी जारी की थी। हालांकि, मार्च महीने के पहले दिन की सुबह ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पहाड़ी इलाकों में ठंड ने फिर एक बार दस्तक दी है। राष्ट्रीय राजधानी इलाके में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण से उससे सटे मैदानी इलाकों का भी मौसम बदला है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। यहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात देखने को मिला है। वहीं, शिमला समेत अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। इसके कारण कई शहरों के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को यहां पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और देहरादून में बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों पर हवाओं की रफ्तार भी तेज हो सकती है।ऐसे में कहा जा सकता है कि इस साल मौसम के बदलते मिजाज़ से पहिए सामना हो सकता है।

अन्य खबरे