Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

विस्फोटक बनाने वाले कंपनी में धमाका, 9 लोगों की मौत

17 Dec, 2023 562

नागपुर/in24न्यूज 

महाराष्ट्र के नागपुर के बाजारगाव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि विस्फोटक कंपनी में धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस कर्मियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. घटना के बारे मे कंपनी के मालिक ने बताया कि  रविवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब ये हादसा हुआ था. मुझे 9 लोगों की मौत के साथ- साथ कई काम करने वालों के घायल होने की जानकारी मिली है. यह हादसा कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद पैकिंग करते वक्त हुआ है. आपको बता दें कि सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड यह कंपनी देश के रक्षा विभाग के लिए एक्सक्लूसिव और अन्य रक्षा उपकरण सप्लाई करती है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.