Breaking News

शिरडी के साईं नगरी की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे सौंपने की मांग

08 Mar, 2020 3168
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 शिरडी के साईं नगरी में स्थित साई मंदिर की सुरक्षा को लेकर संचालक मंडल ना सिर्फ परेशान है बल्कि इसी मामले से संबंधित एक याचिका हाई कोर्ट में भी लगाई गई है। कोपरगांव तहसील के रहने वाले संजय काले ने ये याचिका हाईकोर्ट में दाखिल करवाई है.इस याचिका में काले का यह कहना है कि साईं मंदिर को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है क्योंकि अब साईं मंदिर पर आतंकी हमले का साया मंडराने लगा है.इसके साथ ही शिर्डी में लगातार हो रही चोरियां, पॉकेट मारी, चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों ने साईं भक्तों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.इन सभी चीजों से निजात पाने के लिए सीआईएसफ जैसी टीम शिर्डी में तैनात की जाए ऐसी मांग याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ के समक्ष दायर अपनी याचिका में की है।  

अन्य खबरे