नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुईदानापुर में पटरी से उतरी, चार की मौत, सौ से ज्यादा घायल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बड़ा हादसा बिहार में दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन से सामने आया है। यहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बों के पटरी से उतर जाने और दो डिब्बों के पलट जाने के कारण चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक घायल हो गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए । इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत और सौ से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के अलावा आरा और बक्सर के अस्पतालों में भेजा गया है । घायलों में 20 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पहुंच गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए पटना में 9771449971, दानापुर में 8905697493, आरा में 8306182542 और रेलवे कॉमन कंट्रोल रूम 7759070004 पर संपर्क किया जा सकता है। दुर्घटना के बाद दिल्ली हावड़ा रेल खंड पर अप और डाउन लाइन पर रेल गाडिय़ों का प्रचलन बाधित है । इस रेल खंड पर चलने वाली गाडिय़ां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई हैं । कुछ गाड़ियों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। बता दें कि बक्सर के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएमके आदेश दिए हैं।