Breaking News

सपा-बसपा और रालोद यानी "सराब" हानिकारक : मोदी

28 Mar, 2019 1184

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए संबोधन सराब को लेकर खूब चर्चा हो रही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ से बिगुल फूंका. इस दौरान पीएम मोदी ने सपा-बसपा और रालोद को सराब की तरह सेहत के लिए हानिकारक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि स से सपा, रा से रालोद और ब से बसपा ये सराब आपको बरबाद कर देगी. पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मुख्य रूप से रहे. पीएम ने कहा कि इनसे बचने की जरूरत है क्योंकि ये हानिकारक हैं. पीएम ने कहा कि जिस पार्टी के नेताओं को जेल भेजने के लिए बहनजी ने जीवन के दो दशक लगा दिए थे अब उसी से उन्होंने हाथ मिला लिया है.

अन्य खबरे