Breaking News

सिलेंडर ब्लास्ट में मां की मौत, चार बच्चे घायल

06 Oct, 2021 703

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके चार बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी। यह घटना मंगलवार शाम की है। अधिकारी के मुताबिक उन्हें मंगलवार को मध्य दिल्ली के गली नंबर 7, आनंद पर्वत पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, घायल अवस्था में दुर्घटनास्थल से चार लोगों को बचा लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कम से कम दो घंटे का समय लगा। अधिकारी ने बताया, रात के करीब 11.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सुशीला और उसके चार घायल बच्चों के रूप में हुई, जिनमें तीन बेटियां मानसी, 8, मीनाक्षी, 8, मोनिका, 9 और मोहन नाम का एक 7 वर्षीय बेटा शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम सा पसरा हुआ है।

अन्य खबरे