Breaking News

होटल ताज पर भी कोरोना वायरस ने गिराया गाज

12 Apr, 2020 2084
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई के ऐतिहासिक होटल ताज पर भी कोरोना वायरस ने गाज गिराया है. निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी ने कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी में उसके कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई, लेकिन एक बयान में कहा कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। कंपनी ने बताया कि उन कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को एकांत में रखा गया है। बॉम्बे हॉस्पिटल में कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने कबताया कि ताज होटल के छह कर्मचारियों का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।

अन्य खबरे