दिल्ली हिंसा मामले में नौ लोग गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। दिल्ली से लेकर यूपी तक पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने भी लोगों से शांति की अपील की है। इसके साथ ही हिंसा पर दिल्ली और केंद्र सरकार की सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इसे आतंकी हरकत बताया है। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पत्थरबाजी में 6 पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हैं। हिंसा में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि अब तक नौ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक सब-इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर है। जहांगीरपुरी में हुई पथराव की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखनी है क्योंकि बिना उसके देश तरक्की नहीं कर सकता। एजेसिंया, पुलिस और दिल्ली में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे। बता दें कि रामनवमी के अवसर पर अनेक जगहों से पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं।