Breaking News

15 मई तक बढ़ा पुणे में लॉकडाउन

30 Apr, 2021 1469

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पुणे में जानलेवा महामारी कोरोना के बढ़ते खौफ को देखते हुए 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी। गौरतलब है कि जिले के बाहर जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। इस मामले में अबतक 9 हजार ई पास जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर बहुत ज़रूरी काम है तो ही यात्रा करें वर्ना घर में सुरक्षित रहें। आयुक्त गुप्ता ने अपने एक ट्वीट में ऐसा कहा है। पुणे में कल एक ही दिन में 2538 नए कोरोना मरीज पाए गए। दिनभर में 4351 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। पुणे में 70 लोगों की मृत्यु कल हुई। इसमें से 16 मरीज पुणे से बाहर के थे। 1371 गंभीर मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 47420 है तो कुल 6554 लोगों की मौत हुई। सर्वाधिक ससून अस्पताल में मौत हुई। कुल 2500 में से 600 मरीजों की मौत भर्ती होने से पहले ही हुई। वर्तमान में 477 मरीजों का उपचार ससून में शुरु है। पुणे में अब भी लोगों में कोरोना संक्रमण का भी बना हुआ है।

अन्य खबरे