Breaking News

17 साल की लड़की के पेट से निकला सात किलो बाल

07 Sep, 2020 2121

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड के बोकारो में एक लड़की के पेट में तेज दर्द हो रहा था. उसके बाद परिजन लड़की को लेकर अस्पताल ले गए और इलाज करवाया, लेकिन लड़की को कोई फायदा नहीं हुआ. उसके बाद डॉक्टर्स ने लड़की के पेट का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को लड़की के पेट से सात किलो बाल मिले. इतनी बड़ी संख्या में लड़की के पेट में बाल मिलने की ये घटना डॉक्टर्स के सामने पहली बार आई थी. सर्जन डॉक्टर जीएन साहू के मुताबिक़ 17 साल की लड़की के पेट का ऑपरेशन किया गया. उन्होंने बताया कि ये काफी मुश्किल ऑपरेशन था. ऐसा इसलिए क्योंकि बाल के इस गोले ने पेट के एरिया में कब्जा जमा रखा था. उसके बाद पता चला कि ये लड़की बचपन से ही बाल खाती थी और 17 साल की होते होते उसके पेट में बालों का एक बड़ा सा गुच्छा बन गया. डॉ. साहू ने बताया कि 17 साल की स्वीटी कुमारी को बचपन में बाल खाने की आदत थी. जब उनके बाल झड़ते तो वो उन्हें खा जाती थी. पर बीते पांच साल से उसने ये आदत छोड़ दी थी. इस ऑपरेशन के सफल होने से लड़की और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है.

अन्य खबरे