Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

22 Jul, 2026 164

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के 18 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और 3 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होने की वजह से अगले 7 दिनों तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से सावधान रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

किन राज्यों में अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे:

उत्तर भारत:उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर
पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
मध्य और पश्चिम भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात
दक्षिण भारत:तेलंगाना, आंध्र प्रदेश

क्यों हो रही इतनी बारिश?
मौसम विभाग ने बताया कि इस समय वायुमंडल में कई ताकतवर मौसम सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं

1.कम दबाव का क्षेत्र: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों पर एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बना है। ये अगले 2 दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल को पार करेगा।
2. 3 चक्रवाती घुमाव:* देश के अलग-अलग हिस्सों में 3 चक्रवाती घुमाव सक्रिय हैं।
3. पश्चिमी विक्षोभ:अगले 72 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे बारिश की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

कहां कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश:सहारनपुर, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी में भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है। किसानों को खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली-एनसीआर:दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। 


बिहार:पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया में तेज बारिश और 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

झारखंड: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में अगले 2 दिन 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा और वज्रपात की आशंका है

पहाड़ी राज्य: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई है।

मौसम विभाग की सलाह
1. पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर मकानों के नीचे न खड़े हों।
2. यात्रा से पहले सड़क और मौसम की जानकारी जरूर लें।
3. बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न जाएं।
4. नदी और नालों के किनारे न जाएं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश को ढक लेगा। 

 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.