पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ डोंबिवली बंद, तीन लोगों की मौत से लोगों में आक्रोश
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत, जबकि 20 से अधिक लोग हुए घायल हुए हैं बता दें की मृतक 28 में 6 लोग महाराष्ट्र के शामिल थे. इस हमले के जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ने ली है वहीं इस हमले में जो लोग मारे गए हैं उनमें ठाणे जिले के डोंबिवली शहर के तीन पर्यटक शामिल हैं। मृतकों की पहचान संजय लेले, अतुल मोने और हेमंत जोशी के रूप में हुई है। ये सभी शनिवार को अपने परिवारों के साथ पर्यटन के लिए कश्मीर गए थे। मृतक डोंबिवली पश्चिम के निवासी थे। जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर फैली, उनके निवास स्थान और इलाके में शोक फैल गया। वहीं बीती रात हेमन्त जोशी,संजय लेले और अतुल मोने का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लाया गया. वहीं इनके घर में अंतिम विधि के बाद इन तीनो के पार्थिव शरीर को डोंबिवली के भागशाला मैदान में आम लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.
जहां पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण जब पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा जिस तरह से धर्म पूछकर हत्या की गई है. सीएम साहब हिन्दुओं को भी दस बच्चे चार बीवी रखने की छूट दी जाए ताकि हम लोग भी इसी प्रकार बदला लेंगे, कल से जीतने भी मुसलमान की दुकान है वहाँ से समान लेना बंद कर उसका विरोध करते हैं साथ ही कल डोंबीवली पूरी तरह से बंद का ऐलान किया गया है. वहीं अंतिम दर्शन के बाद तीनों के पार्थिव शरीर का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले राज्य के छह पर्यटकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।