Breaking News

अयोध्या विवाद पर 29 जनवरी को बैठेगी नई बेंच

10 Jan, 2019 1447
संवाददाता/in24 न्यूज़। 

अयोध्या विवाद पर अब अगली 29 जनवरी को बैठेगी नई बेंच और उसी दिन सुनवाई भी होगी. अयोध्या के राम मंदिर सुनवाई मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसी खबर आई जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा! पांच जजों की जो बेंच मामले की सुनवाई करने वाली थी उसमें से एक जज यू यू ललित ने खुद को हटा लिया। इसके बाद आज की सुनवाई स्थगित कर दी गई. अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी. इससे पहले नई बेंच का गठन किया जाएगा.गौरतलब है कि राम मंदिर मामले में आज की सुनवाई काफी अहम थी. बेसब्री से इस सुनवाई का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन जैसे ही सुनवाई शुरू होने वाली थी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आकर बताया कि इस बेंच के जस्टिस ललित पर मुस्लिम पक्षकार द्वारा सवाल उठाने के कारण वह सुनवाई से अलग होना चाहते हैं. आज जहां पूरे देश की नज़र आज की सुनवाई पर थी, वहीं अब उसक इंतज़ार और बढ़ गया है. 

 

अन्य खबरे