Breaking News

करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत

22 Jun, 2022 648

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिजली करंट की चपेट में आने से कैथल जिले के गांव सलेमपुर में पिता-पुत्र की मौत हो गई और अन्य तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करीब 48 वर्षीय राजकुमार और उसके बेटे 18 वर्षीय जगबीर के रूप में हुई है। करीब सालभर पहले राजकुमार ने अपनी पत्नी को सड़क हादसे में खो दिया था। जानकारी के मुताबिक  रामकुमार अपने बेटे जगबीर के साथ रात को खेत में बिजली की मोटर डलवाने के लिए गया था। उनके साथ तीन और लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभी पांचों लोगों को करंट लगा और वे बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। करंट लगने के बाद घायलों को जब अस्पताल ले जाया गया तो हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कैथल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां जाने के बाद डॉक्टर ने पिता राजकुमार और उसके बेटे जगबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों में पप्पू नाम के युवक का पैर करंट लगने से जल गया है और बाकी दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों में इस घटना से हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे