Breaking News

कारगिल में भूकंप के झटके से घरों से बाहर भागे लोग

05 Jul, 2020 1624

संवाददाता/in24 न्यूज़.

भारत चीन के बीच लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है. इसी बीच लद्दाख के कारगिल में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र कारगिल के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 433 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से भागने लगे. रविवार को आए भूकंप के झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले गुरुवार को लद्दाख के कारगिल में 4.5 तीव्रता का भूकंप  आया था। इसी दौरान जम्मू और कश्मीर के कटरा में भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 3.6 थी। इस भूकंप के झटके से जो लोग डरकर घरों से बाहर भागे थे उन्हें काफी देर तक्क बाहर ही रहना पड़ा था. अब उन्होंने राहत की सांस ली है.

अन्य खबरे