Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर में जींस शर्ट पहनकर पूजा करना मना

13 Jan, 2020 1196

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कशी विश्वनाथ का दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं, मगर अब यह तय किया गया है कि जींस शर्त पहनकर पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग (जिसे स्पर्श दर्शन कहा जाता है) को छूने वाले भक्तों को अब धोती-कुर्ता पहनना होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर प्रशासन ने रविवार शाम को काशी विद्या परिषद (शहर के संस्कृत विद्वानों और वैदिक विशेषज्ञों का सबसे पुराना और मान्यता प्राप्त निकाय) के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है. पैंट, शर्ट और जींस पहनने वाले केवल दूर से ही देवता की पूजा कर सकेंगे. उन्हें गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. एक रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूपी के पर्यटन और धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पार्षद सदस्यों से इस बारे में सुझाव मांगे कि वे समय-समय पर दर्शन के लिए समय निकालें, ताकि कई और भक्त ज्योतिर्लिंग का स्पर्श कर सकें.

अन्य खबरे