Breaking News

कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र में ली 18 की जान, अब तक 269 मरीजों की मौत

23 Apr, 2020 886

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का जानलेवा हमला जारी है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि बुधवार को राज्य में 18 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढक़र 269 हो गई है। मुंबई में आज कोरोना से हुई 10, पुणे और औरंगाबाद में 2-2 तथा कल्याण, सोलापूर, जलगांव व मालेगांव में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। आज कोरोना से मरने वालों में 14 पुरुष व 4 महिलाएं हैंं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आज राज्य में कुल 431 कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 5649 हो गई है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 3683 हो गई है। मुंबई में अब तक 161 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में 789 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं और उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बुधवार को ठाणे मंडल में 4345, नासिक मंडल में 156, पुणे मंडल में 851, कोल्हापुर मंडल में 45, औरंगाबाद मंडल में 48, लातूर मंडल में 13, आकोला मंडल में 71, नागपुर मंडल में 103 और अन्य राज्यों के 17 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

अन्य खबरे