Breaking News

कोरोना से पहले पत्रकार बेटे की मौत हुई फिर मां ने भी तोड़ा दम

13 Apr, 2020 971

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की महामारी की चपेट में आने के बाद एक पत्रकार की मौत हो गई. उस सदमें में मृतक पत्रकार की मां ने भी दम तोड़ दिया. देवास में हाटपिपलिया के पत्रकार की पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमलतास हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। अब खबर यह है कि उनकी मां बानो बी पति नन्हे खां की भी आज सुबह मौत हो गई। बेटे की कोरोना वायरस से मृत्यु होने के बाद इन्हें भी देवास में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था । सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमार सक्सेना के मुताबिक उन्हें भी कोरोनावायरस के लक्षण थे, लेकिन रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इकबाल मंसूरी के बेटे को भी अमलतास हॉस्पिटल में रखा गया है। डॉक्टर सक्सेना के मुताबिक उसे भी सर्दी और जुकाम के लक्षण हैं। यदि मृतका की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत होगी।

अन्य खबरे