Breaking News

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में लगीआग, जान-माल का नुकसान नहीं

29 Jan, 2022 962
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
महाराष्ट्र में नंदुरबार रेलवे स्टेशन के पास सुबह के वक्त उस समय हड़कंप मच गया जब गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गयी. यह आग ट्रेन की पैंट्री कार में लगी थी, लेकिन मौके पर पहुँच कर दमकल विभाग ने आग को किसी तरह बुझा दिया। बताया जाता है कि सुबह के करीब साढ़े 10 बजे यह घटना उस समय घटी, जब यह ट्रेन नंदुरबार रेलवे स्टेशन पहुँचने वाली थी.
ट्रेन की पैंट्री कार में से काफी सारा धुंआ निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद इस की सूचना ट्रेन में मौजूद अधिकारियों को दी गयी. आग की सूचना मिलने के बाद मोटरमैन ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया और आग की लपटों को आसपास के डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए पैंट्री कार को अलग कर दिया गया. इस आग की सूचना दमकल विभाग को दी गयी. दमकल विभाग ने मौके पर पहुँच कर आग बुझाने में सफलता साहिल कर ली । गनीमत रही कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी. आग को बुझाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
इस बारे में पश्चिम रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्टेशन और ट्रेन में उपलब्ध अग्निशामकों यंत्रों का इस्तेमाल करके आग को काबू में किया गया, साथ ही स्थानीय दमकल विभाग की टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया. पश्चिम रेलवे ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है और स्थानीय स्तर पर आग पर थोड़ी देर बाद काबू पा लिया गया.
बता दें कि  गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है जो गुजरात के गांधीधाम से ओडिशा के पुरी जाती है

अन्य खबरे