Breaking News

छठ का प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 30 लोग झुलसे

29 Oct, 2022 841

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूरे देश में छठ पूजा की धूम है। ऐसे में एक बुरी खबर बिहार के औरंगाबाद से आई है। खबर है  कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के सात  जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल, यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में सात पुलिस वाले समेत कुल लगभग 30 लोग आ गये और झुलस गए। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।

अन्य खबरे