Breaking News

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ महिलाओं के लिए इको फ्रेंडली ब्यूटी सैलून

25 Jan, 2020 919
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

प्रदूषण से त्रस्त इस समाज में पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे ज्यादा नुकसानदायक है और सौंदर्य व सैलून जगत में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में प्लास्टिक का सहारा लिया जाता है, मगर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा ब्यूटी सैलून तैयार किया गया है जो पूरी तरह ईकोफ्रेंडली तो है ही साथ में यहां सौंदर्य प्रसाधन सामग्री भी पर्यावरण प्रेमी है। इसे 'बैम ब्यूटी सैलून' के नाम से पहचाना जाता है, जो बांस से बना है और प्रयुक्त होने वाली सामग्री व औजार भी बांस के ही है। बिलासपुर के नेहरू नगर इलाके में शुरू किया गया यह 'बैम ब्यूटी सैलून' सभी के आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि यह बांस से तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ के इस पहले इको फ्रेंडली ब्यूटी सैलून में न सिर्फ आर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का उपयोग जैसे बांस से बने मेकअप ब्रश, बांस से निर्मित सौंदर्य उत्पादों मइस्चराइजर, फेस मास्क आदि का प्रयोग किया जाता है। इनिशिएटिव आफ लाइवलीहुड एंड डेवलपमेंट (आई-लीड) के तहत संचालित यह सैलून नाम के अनुरूप इकोफ्रेंडली है। महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ विभिन्न प्रशिक्षण के जरिए उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए बिलासपुर में टीएफडब्ल्यूए केयर के सहयोग से ऐड एट एक्शन ने अभियान शुरू किया। वर्ष 2018 में शुरू हुए एंटरप्राइज मॉडल और स्किल ट्रेनिंग सेंटर का लक्ष्य महिलाओं को गांव के भीतर ही रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है।

अन्य खबरे