Breaking News

छत्तीसगढ़ में दस नक्सली ढेर

07 Feb, 2019 1514

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

नक्सलियों को ठिकाने लगाने में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दस नक्सलवादी मारे गए। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एक एजेंसी को बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे भैरामगढ़ थान क्षेत्र के जंगल वाले इलाके में हुई। उस वक्त विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सलवाद विरोधी अभियान चला रही थी। इस मुठभेड़ के बाद इसे एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.  

अन्य खबरे