तीन मंजिला इमारत गिरने से दिल्ली में 9 घायल
26 Sep, 2018
1431
संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक विहार में बुधवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर इस घटना के संबंध में उनके पास एक फोन कॉल आया था जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां सावन पार्क के निकट भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में घायल नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गई हैं।