Breaking News

दीवार गिरने से नमक के कारखाने में 12 की मौत, 15 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

18 May, 2022 1185

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बड़े हादसे की खबर गुजरात से आई है। यहां के मोरबी के हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसके अलावा 15 से ज्यादा लोग मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उस समय कारखाने में 15 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। मोरबी की नमक फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से वहां लगीं नमक की बोरियां गिर गईं। इसमें कई लोग दब गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ गए है। वह फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दीवार के मलबे और बोरियों को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकाल रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग भी मलबे और बोरियों के नीचे दबे हैं। मौके पर राहत कार्य जारी है। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे