Breaking News

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले दो मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

26 Oct, 2021 754

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में कई ऐसे लोग हैं जो पाकिस्तान के मुरीद हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्व कप टी20 के मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में श्रीनगर शहर के दो मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज और सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए)के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद इन दोनों कॉलेजों के छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। बता दें कि भारत को पाकिस्तान ने दस विकेट से हरा दिया था।

अन्य खबरे