Breaking News

चेतन चौहान की कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव निकली

12 Jul, 2020 964

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना ने अपनी चपेट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को अपनी चपेट में ले लिया है. शुक्रवार को चेतन चौहन का कोरोना वायरस  टेस्ट हुआ था और शानिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिविट आई है. चेतन चौहान को लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है. खबरों की मानें तो चेतन चौहान के परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना वायरस टेस्ट होगा. वहीं उनके संपर्क में आए कुछ लोगों को आइसोलेशन में रखने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि कोरोना से अबतक पूरी दुनिया में लोगों के संक्रमित होने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है.

अन्य खबरे