Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

चीन में केमिकल ब्लास्ट,47 लोगों की मौत

22 Mar, 2019 1416
संवाददाता/in24 न्यूज़ 
 
पूर्वी चीन के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार सुबह 47 हो गई। धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है। झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, झियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रसायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद धमाका हुआ। सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, शुक्रवार सुबह मृतकों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई। आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि घटनास्थल से 88 लोगों को बचाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घटना पर दुख जताते हुए राहतकर्मियों से घायलों को बचाने की हर संभव कोशिश का निर्देश दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका काफी गंभीर है और इसमें अभी तक 90 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। फैक्ट्री में काम करनेवाले 3000 लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थलों पर भेजा गया है। आसपास रहनेवाले 1000 से अधिक लोगों से भी इलाका खाली करा लिया गया है। 
इटली के 3 दिनों के दौरे पर गए प्रेजिडेंट शी चिनफिंग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। शी ने स्थानीय प्रशासन को धमाके के कारणों की जल्द से जल्द पड़ताल करने और उसके बारे में सूचना जारी करने का निर्देश दिया है। जिस कंपनी की फैक्ट्री में यह आग लगी है, वह देश में 30 से अधिक ऑर्गेनिक उत्पाद बनाने का काम करती है। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.