Breaking News

दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

31 Oct, 2018 1565
संवाददाता/in24 न्यूज़।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं  जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को रिकॉर्ड 33 महीनों में तैयार कर लिया गया. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. यह गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित है. विंध्याचल के सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं और नर्मदा नदी के सुरम्य पृष्ठभूमि में विशाल प्रतिमा 600 फीट यानी 182 मीटर  ऊंची है.

यह उम्मीद की जा है कि गुजरात में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा. इस प्रतिमा के पीछे अवधारणा है कि नर्मदा में सरदार पटेल सरदार सरोवर डैम की ओर चल रहे हैं. इस मूर्ति को कुछ इसी तरह डिजाइन किया गया है. इस ऊंचाई के साथ किसी प्रतिमा को खड़ा करना किसी चुनौती से कम नहीं था. प्रतिमा के एक पैर के अंदर लिफ्ट है जिससे सरदार पटेल के सीने तक पहुंचा जा सकेगा. 

अन्य खबरे