दूल्हा बने कुत्ते और दुल्हन बनी कुतिया की हुई शादी
20 Jul, 2021
3160
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंसान की शादी तो एक परंपरा है, मगर कुत्तों को प्यार करनेवालों की भी कोई कमी नहीं है, इसलिए कई ऐसी तस्वीर सामने आती है जिससे चेहरे पर बरबस मुकसकान आ जाए! आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुत्ते की जोड़ी को देखकर लोग हैरान हैं! बता दें कि वायरल वीडियो में कुतिया का एकदम दुल्हन की तरह श्रृंगार किया गया है और कुत्ता सेहरा लगा कर चुपचाप बैठा है। हद की बात तो यह है कि दोनों के एक्प्रेशन भी दूल्हा और दुल्हन वाले लग रहे हैं। दुल्हन ने काम में झुमका पहना है सर पर दुपट्टा है और बिंदी भी लगी है, दोनों के गले में वरमाला भी देखी जा सकती है। कुत्तों की इस निराली शादी के वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ हंस रहे हैं। जो भी हो यह वीडियो है बड़ा जबरदस्त। इसे लोग खूब चटखारे लेकर देख रहे हैं।