Breaking News

धमाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

12 May, 2019 1345

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
एक पूरा परिवार धमाके के बाद मौत के मुंह में चला गया. गौरतलब है कि झारखंड के गिरिडीह जिला में रविवार को एक धमाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. सभी लोगों की मौत कूप ब्लास्टिंग के दौरान हुई. बताया जाता है कि जब्बार मियां, उनकी पत्नी, बच्चा और सिराज अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा गांडेय थाना क्षेत्र के ग्राम पंदनाटांड़ पंचायत बरमसिया में हुआ. कूप निर्माण के लिए मोटरसाइकिल से विस्फोटक लाया जा रहा था. मोटरसाइकिल से इसे उतारते समय विस्फोट हो गया और चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

अन्य खबरे