Breaking News

नागपुर : बेमौसम बारिश से फसलें हुई बर्बाद, मंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

14 Jan, 2022 999
संवाददाता/ in24 न्यूज़
नागपुर (nagpur) के किसान बेमौसम बरसात से जूझ रहे हैं. इस बरसात से उनकी फसलें बर्बाद हो गयीं और किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र (maharashtra) के कैबिनेट मंत्री सुनील केदार (sunil kedar) के नागपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारिश के कारण प्रभावित हुए किसानों से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने ने पीड़ित किसानों को हर संभव मदद देने का स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है.

आपको बता दें कि अपने दौरे के दौरान मंत्री सुनील केदार ने नागपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बोपारा और बैलवाडा गांव के किसानों से मुलाकात की और बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों के बारे में उनसे जानकारी ली।

सूत्रों के मुताबिक नागपुर जिले में करीब 7,431 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास, गेहूं, दाल,संतरा और टमाटर की फसलों का नुकसान हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा अरहर की दाल की फसल का नुकसान हुआ है. वहीं मंत्री सुनील केदार ने इस प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले किसानों के परिवार वालों से मुलाकात कर उनको आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया।

अन्य खबरे