Breaking News

पटना के एम्स में हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी

18 Jul, 2020 921

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
पटना के एम्स अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है. कोरोना संकट के दौरान बिहार बेहाल होकर रह गया है. पटना एम्स के नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और सफाईकर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं। पिछले दो महीने से इन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण कर्मचारियों काम बंद कर दिया है। पटना एम्स को सरकार ने कोविड-19 का विशेष हॉस्पिटल बना रखा है। यहां सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। लेकिन नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर बेहद बुरा असर पड़ा है. हड़ताल पर गए नर्सिंग स्टाफ,कर्मचारियों और सफाईकर्मियों का कहना है कि पिछले तीन महीने से वे सभी लोग कोविड-19 के लिए काम कर रहे हैं। इसके बावजूद इनको पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिली है। कर्मियों का आरोप है कि काम के दौरान संक्रमित होने के बावजूद ना तो उनका और ना ही उनके परिवार के सदस्यों का इलाज एम्स में हो पा रहा है। दूसरी तरफ बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने लोगों को अपनी चपेट में लेने का काम जारी रखा है.

अन्य खबरे