Breaking News

पटरियों से उतरी नई फरक्का एक्सप्रेस, 6 की मौत

10 Oct, 2018 1470

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

यूपी में आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया. रायबरेली के पास हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरियों से उतर गई. इंजन सहित 5 बोगियां पटरियों से उतरनी से एक बड़ी दुर्घटना हो गई. अब तक इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. मौके पर स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए हैं.

जानकारी के अनुसार नई फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन मालदा से नई दिल्ली की ओर जा रही थी. तभी इंजन सहित कुल 6 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में अभी भी अन्य यात्रिओं को निकलने की कवायद जारी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घायलों को तुरंत मदद देने का आदेश दिया है. घटनास्थल पर लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फंसे हुए यात्रिओं को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है.

अन्य खबरे